आगरालीक्स…आगरा में बादलों की आबाजाही, बर्फबारी से ठंडक, कैसा रहेगा मौसम।
हिमाचल प्रदेश, कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी के काऱण उत्तरी भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया है। कई स्थानों पर शीतलहर चलने के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। आगरा के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ आज बादलों की आवाजाही के साथ सूरज की गर्मी भी नरम रही, जिससे दिन में ही सर्दी का एहसास बढ़ गया।
कश्मीर की बर्फबारी और तूफान का असर
सर्दियों की दस्तक इस बार जल्द हो गई है। हिमाचल प्रदेश में भी तीन-चार दिन पहले बर्फबारी हुई, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई। इसके बाद कश्मीर में बर्फबारी के साथ तमिलनाडु में निवार तूफान के कारण मौसम में बदलाव होना माना जा रहा है। सर्द हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है।
गर्म कपड़े निकाले
आगरा में आज सुबह बादलों की आवाजाही के कारण सूर्य के दर्शन देरी से हो सके। इसके कारण बादलों के आने से सूर्य की गरमी भी आज तेज नहीं रही। इसके कारण लोगों ने सर्दी महसूस की। देवोत्थान का आज सहालग होने के कारण सुबह से बदले मौसम को देखते हुए लोगों ने अपने गर्म कपड़ों को भी बाहर निकाल लिया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है मौसम में बदलाव के साथ सर्द हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आ सकती है।
खास-खास
-आगरा का मौसम भी बदला, सुबह से ही बादलों की आवाजाही
-सूरज की गर्मी कभी गरम तो रही कभी नरम, सर्दी का एहसास
-बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखना होगा लोगों को खास ध्यान
-गर्म कपड़े निकलने शुरू हो गए, सावधानी बरतना है बेहद जरूरी