आगरालीक्स… आगरा में बिल्डर को क्लीन चिट देने पर इंस्पेक्टर निलंबित।
आगरा के जोंस मिल में 19 जुलाई को बम धमाका हुआ था, पहले यह सिलिंडर में विस्फोट का मामला समझा जा रहा था लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी की जांच की। मामला जोंस मिल में दुकान खाली कराने के लिए साजिश के तहत बम धमाका किया गया था, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रज्जो जैन समेत नौ लोगों को इस धमाके में जेल भेजा गया था। पुलिस ने जांच में मातंगी बिल्डर के मालिक हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन को इस धमाके की साजिश में शामिल होने का आरोपित बनाया। इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर छत्ता सुनील दत्त ने मातंगी बिल्डर के मालिक हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन को क्लीनचिट दे दी। एडीजी और आइजी ने एसएसपी बबलू कुमार से रिपोर्ट मांगी, एसएसपी बबलू कुमार ने जांच के बाद इंस्पेक्टर छत्ता सुनील दत्त को निलंबित कर दिया है।