आगरालीक्स.. आगरा में युवती ने मोबाइल की लाइव लॉकेशन आन कर अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड लिया, जमकर पिटाई लगाई।
आगरा के यमुना पार में एक कंपनी में कार्यरत युवक के छात्रा से प्रेम संबंध हो गए। वह घर से जल्दी जाने लगा और देर से घर पहुंचता था, इस पर उसकी पत्नी को शक हुआ। उसने देर से आने का कारण पूछा को कंपनी में ज्यादा काम होने की बात कहकर गुमराह करने लगा। लेकिन पति के व्यवहार से पत्नी का शक गहराता गया, उसने अपने पति को रंगे हाथ पकडने के लिए प्लानिंग की।
मोबाइल की लाइव लॉकेशन आन का रंगे हाथ पकडा
अपने पति को रंगे हाथ पकडने क लिए युवती ने मोबाइल की लाइव लाकेशन आन कर दी, जिससे यह पता चल सके कि वह इस समय कहां है। रविवार को युवक पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर चला गया, पत्नी मोबाइल की लाइव लाकेशन से चेक करती रही। वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया, उसकी पत्नी अपने मायके वालों को लेकर वहां पहुंच गई। दोनों को रंगे हाथ पकडने के बाद जमकर धुनाई लगाई, पुलिस पहुंच गई। माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
लिफ्ट लेने से शुरू हुई प्रेमिका छात्रा से मुलाकात
बताया जा रहा है कि युवक लॉकडाउन में बाइक से जा रहा था, छात्रा ने लिफ्ट मांगी, इसके बाद दूसरे दिन भी युवक को छात्रा मिल गई। एक दूसरे ने मोबाइल नंबर ले लिए और बात करने लगे, इससे युवक और छात्रा के प्रेम संबंध हो गए।