आगरालीक्स…किसानों के समर्थन को जुट रहे सपाई, पुलिस ने कार्यालय पर ही रोका, नारेबाजी

कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रदेश में किसान पदयात्रा का ऐलान किया है. आगरा में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदयात्रा के लिए जुटने लगे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर जाकर उन्हें रोक लिया. पुलिस के रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया. वे सड़क पर धरने पर भी बैठ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद करने की कोशिश की है. सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार हमें किसी भी सूरत में पदयात्रा से नहीं रोक सकती है. केंद्र सरकार किसान विरोधी है और उसे कृषि बिलों को वापस लेना ही होगा. वहीं समाजवादी पार्टी व्यापार महासभा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल को उनके निवास पर पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया है.