आगरालीक्स..कोरोना संक्रमण से सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस का निधन. पिछले साल ही हुई थी शादी.
कोरोना वायरस का प्रकोप बॉलीवुड और टीवी कलाकारों के लिए भारी पड रहा है. इस साल एक के बाद एक कलाकार दुनिया छोड रहे हैं. इरफान खान, ऋषि कपूर, मोहित बघेल, प्रेरणा मेहता, मनमीत ग्रेवाल, संगीत संगीतकार वाजिद खान जैसी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. सोमवार को एक और टीवी एक्ट्रेस का ने कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया. ये एक्ट्रेस हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबो का किरदार निभाया था. दिव्या काफी समय से संक्रमण की चपेट में थी और हास्पिटल में एडमिट थीं.
दिव्या ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, “हाय मेरा इंस्टाग्राम परिवार। मेरे शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करो. मैं आप सभी से प्यार करती हूं.” गौरतलब है कि दिव्या भटनागर की पिछले साल ही गगन से शादी हुई थी. उन्होंने अपने परिवार की असहमति में जाकर ये शादी की थी. दिव्या की मां ने कहा कि गगन झूठा और बेईमान था. शादी के कुछ दिनों बाद ही वह दिव्या को छोड़ कर चला गया. हालांकि, गगन ने सोशल मीडिया पर दिव्या की मां के सभी आरोपों को झूठा बताया. उन्होंने कहा कि दिव्या के घर वाले शादी के हमेशा से ही खिलाफ थे और वही विरोध वह समय भी दिखा रहे हैं.