आगरालीक्स…दिसंबर में भी लग रही गर्मी. घरों में चल रहे पंखे. दिन में धूप में बैठना हो रहा मुश्किल. जानिए क्या कहता है मौसम विभाग.
धूप भी नहीं हो रही बर्दाश्त
दिसंबर का महीना यानी सर्दी का महीना. लेकिन इस साल आगरा के लोगों को दिसंबर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है. घरों में अभी भी पंखे चल रहे है. दिसंबर में जब लोग सर्दी से बचने के लिए पूरे दिन धूप में बैठा करते थे, वे भी अब दोपहर 12 बजे के बाद छत से नीचे उतर आते हैं. हालांकि शाम को सूर्यास्त होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आती है, लेकिन ये गिरावट भी उतनी नहीं है कि आदमी रजाई में दुबका रहे. दिन और रात के तापमान में अभी करीब 16 से 17 डिग्री का अंतर आगरा में चल रहा है.
गुरुवार को ये रही तापमान की स्थिति
आगरा का मौसम इस समय दिन में गर्म और रात को सर्द है. बुधवार को दिन का तापमान 28.6 दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक 14.2 रहा. यानि रात को भी तापमान सामान्य से ज्यादा है.
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम के इस परिवर्तन पर मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय से आने वाली उत्तरी हवाओं का असर खत्म हाेने के कारण जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है. पिछले लगभग 5 दिन से अधिकतम तापमान में बढोतरी हो रही है. माैसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन माैसम ऐसा ही रहने की संभावना है. 13 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है.
आने वाले दिनों में इतना रहेगा तापमान
(मौसम विभाग के अनुसार)
| 11-Dec | 13.0 | 28.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 12-Dec | 14.0 | 28.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 13-Dec | 11.0 | 25.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 14-Dec | 10.0 | 25.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 15-Dec | 10.0 | 24.0 | Mainly Clear sky | |
| 16-Dec | 10.0 | 24.0 |