आगरालीक्स ..आगरा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा, आगरा में ऐसा क्या है जिससे प्रदूषण लगातार बढ रहा है और हवा जहरीली होती जा रही है।
आगरा में 11 दिसंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स जिसे एक्यूआई कहते हैं 355 रिकार्ड किया गया, एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। देश में पहले स्थान पर कानपुर रहा, कानपुर का एक्यूआई 390 रहा और एक्यूआई 355 के साथ आगरा दूसरे नंबर पर रहा। आगरा की हवा में अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के छह गुना से अधिक रही। कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के चार गुना से अधिक रही। आगरा में चल रहे निर्माण कार्य, हाईवे के निर्माण सहित अन्य कार्यों के कारण अति सूक्ष्म कण की मात्रा अधिक है, इसमें भी नमी और हवा ना चलने से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है।

एक्यूआई का मानक
एक्यूआइ 0.50 अच्छी
51.100 संतोषजनक
101.200 मध्यम
201.300 खराब
301.400 बहुत खराब
401.500 खतरनाक
दिसंबर में 400 तक पहुंच चुका है एक्यूआई
तिथिए एक्यूआइ
नौ दिसंबर 400
आठ दिसंबर 384
एक दिसंबर 317