आगरालीक्स.. बैंक के काम आज निपटा लें, तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे, 25 से 27 दिसंबर तक बैंकों में छुटटी है।
25 दिसंबर को क्रिसमस की छुटटी है, इसलिए बैंक बंद हैं, 26 दिसंबर को महीने का चैथा शनिवार है, बैंक नहीं खुलेंगी और तीसरे दिन 27 दिसंबर को रविवार है, तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगी। ऐसे में बैंक से जुडे काम आज और कल में निपटा लें।
तीन दिन तक बैंक बंद रहने पर एटीएम में पर्याप्त कैश रखा जाता है इसके बाद भी अक्सर कैश की किल्लत हो जाती है, आनलाइन ट्रांसजेक्शन भी कर सकते हैं।