Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ How to keep children away from pornographic websites on Mobile
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

How to keep children away from pornographic websites on Mobile

135

आगरालीक्स…(देवेन्द्र कुमार) छह साल की बच्ची के हाथ में था मोबाइल, तभी खुल गया पोर्न…पेरेंट्स ध्यान दें. आपके बच्चों के साथ न हों ऐसा, एक्सपटर्स से जानें—कैसे बचें..

बच्चों में बढ रहा मोबाइल चलाने का क्रेज
गुजरात के अहमदाबाद में एक छह साल की बच्ची अपनी मां का फोन चला रही थी, तभी अचानक पोर्न साइट्स खुल गईं. बच्ची ने मां से इसके बारे में पूछा तो वह शॉक्ड रह गईं. तुरंत फोन हाथ में लेकर बच्ची को वहां से दूसरे कमरे में भेज दिया. ये मामला एक अकेले अहमदाबाद का नहीं है, बल्कि ऐसे मामले हर रोज हर शहर में सामने आ रहे हैं. अक्सर देखा जाता है कि पेरेंट्स बच्चों को खेलने के लिए उनके हाथ में मोबाइल दे देते हैं. या फिर कभी जब बच्चे गुस्सा होते हैं तो वह मोबाइल के लिए जिद करते हैं और पेरेंट्स भी बच्चों को मनाने के लिए तुरंत मोबाइल दे देते हैं. लेकिन कभी—कभी पेरेंट्स इस बात से अंजान रहते हैं कि छोटे—छोटे बच्चे जब मोबाइल चला रहे होते हैं तो कभी—कभी वह यू ट्यूब पर अश्लील वीडियो तक पहुंच जाते हैं या फिर गूगल पर सर्च करते समय वे पोर्न साइट्स के लिंक तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में पेरेंटस के लिए यह जानना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि वह किस तरह अपने बच्चों को इससे बचा सकते हैं.

एक्सपटर्स से जानें क्या करें
टैक्निकल एक्सपटर्स रिषभ वर्मा व प्रवीन कुमार के अनुसार टेक्नोलॉजी की मदद से हम ऐसा कर सकते हैं कि बच्चों के हाथ में जब मोबाइल हो तो वह केवल बच्चों से संबंधित ही वीडियो या साइट्स देखें. वे बताते हैं कि इसके लिए पेरेंट्स हर एंड्रॉयड फोन में अलग—अलग यूजर्स बना सकते हैं. ऐसे में आप भी बच्चों के लिए एक अलग से यूजर बना सकते हैं. इस यूजर को बनाने के बाद पेरेंट्स खुद बच्चों के लिए जिन एप्स को चलाने की परमीशन देंगे वहीं एप दिखाई देंगे. इसके अलावा वह जिन एप्स को हाइड कर देंगे वह बच्चों को दिखाई नहीं देंगे. इसके अलावा अगर आप अपने बच्चों को यू ट्यूब चलाने देना चाहते हैं तो जिस यूजर को आप उनके लिए बना रहे हैं, उसमें यू ट्यूब किड्स डाउनलोड करके रखें और उसकी परमीशन दें. ऐसे में बच्चे जब यू ट्यूब चलाएंगे तो उसमें बच्चों के लिए कार्टून व अन्य किड्स वीडियोज ही उपलब्ध होंगे.

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर कहते हैं हर एज में बच्चे की मन की परिपक्वता अलग होती है. छह साल तक के बच्चे की परिपक्वता की एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है. इस एज में बच्चों को किसी भी चीज को जानने का कौतुहल होता है. ऐसे में इस एज के बच्चों को केवल मोबाइल में लॉक या ऐसा सिस्टम जिससे कि कोई अश्लील वेबसाइट्स न खुले वह काम करना चाहिए. हालांकि अगर बच्चा 13 से 14 साल का है और अगर वह अश्लील बेवसाइट्स देख रहा है तो पेरेंट्स अपने बच्चों को वैज्ञानिक तरीके से समझाएं.इस एज में आने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में बच्चों को बताना चाहिए. बच्चों को शरीर की संरचना और जैविकी के विषय में उन्हें शिक्षित करना होता है. अगर हम बच्चों को वैज्ञानिक तरीके से शिक्षित नहीं करेंगे तो बच्चे किसी बेवसाइट या मसाला लगाकर परोसी जाने वाली चीजों से अपने आप शिक्षित होने का प्रयास करेंगे. क्योकि इनमें तथ्य नहीं होते और बहुत सी काल्पनिक चीजें होती हैं जो बच्चों के मन में विकृति पैदा करती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!