Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन Users with simple passwords are targeted by hackers
एजुकेशनटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़

Users with simple passwords are targeted by hackers

274
आगरालीक्स…हर जगह सिंपल और एक जैसा पासवर्ड रखता है आपको हैकर्स के निशाने पर. एक्सपटर्स से जानिए आपकी कौन सी गलतियों का फायदा उठाते हैं हैकर्स….

आगरा में आए दिन सामने आ रहे साइ​बर क्राइम के मामले
ताजनगरी में इस समय साइबर क्राइम के कई मामले सामने आ रहे हैं. आम लोगों से लेकर राजनीतिक दलों के लोग भी हैकर्स के निशाने पर आ रहे हैं. किसी के खाते से पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं तो किसी की आईडी को हैक कर उसी के परिचितों से पैसे मांगे जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप हैकर्स से अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हमारे एक्सपर्ट प्रवीन कुमार से जानिए कि कौन—कौन सी गलतियां आपको हैकर्स के निशाने पर लाती हैं और किस तरह आप इनसे बच सकते हैं.

रामू न बनें
रामू एक कम्प्यूटर यूजर है, वह अपने कम्प्यूटर पर अपने रोजमर्रा के काम के साथ—साथ अपनी बैंकिंग, डेली रूटिंस भी बनाता है. रामू को पासवर्ड याद रखने में दिक्कत होती है, इससे निपटने के लिए वह एक तरीका निकाल सारे पासवर्ड एक जैसे और सिंपल ramu1234 बना देता है. एक ​दिन किसी वजह से कम्प्यूटर में कोई आम समस्या आने पर उसने अपने कम्प्यूटर की एंटीवायरस सर्विस डिसेबल कर दी और अपना काम भी कर लिया. लेकिन, थोडी देर बाद ही उसका कम्प्यूटर काम करना बंद कर देता है. उसका सारा ​डाटा गायब होने लगता है और बैंकिंग फ्रॉड भी उसके साथ होने लगते हैं. वह इसकी जानकारी पुलिस को देता है तो उसे पता चलता है कि किसी ने उसका कम्प्यूटर हैक कर लिया और उसके साथ धोखाधडी हो गई.

हैकर्स ज्यादा सक्रिय
एक्सपर्ट प्रवीन कुमार बताते हैं कि अगर आप डिजिटल के बहुत शौकीन हैं और सब जगह इसलिए एक ही पासवर्ड रखते हैं ताकि वह आप भूल न सकें, ऐसे में यह आपके लिए खतरा बन सकता है. क्योंकि डिजिटल हैकर्स आजकल ऐसे ही लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं जो कि एक ही तरह का पासवर्ड हर जगह यूज करते हैं. ऐसे में साइबर हैकर्स आपकी डिजिटल बैंकिंग, ईमेल, मोबाइल में आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं. यही वजह है कि लॉकडाउन के दौरान हैकर्स ज्यादा सक्रिय हो गए हैं. आए दिन हैकिंग के मामले सामने आ रहे हैं.

अमेरिकी कंपनी झेल चुकी है नुकसान
एक्सपर्ट प्रवीन कुमार बताते हैं कि यही सेम गलती एक बडी American कंपनी ने भी की, जो कि रामू नहीं थी. लेकिन उसकी इस गलती से उसने अमेरिका की सरकारी एजेंसी को रामू साबित कर दिया. हम बात कर रहे हैं Solarwind की. जिसकी एक आम गलती से उससे जुडी 23 हजार कंपनी का डाटा हैक हो गया. गलती वही जो एक आम यूजर करता है. सोलरविंड ने अपनी कंपनी को एंटीवायरस डिसेबल करने की सलाह दी और साथ ही पासवर्ड भी सिंपल रखा Solar123. हैकर ने Update हैक कर Backdoor Entry कर सभी कंपनी के कम्यूटर को हैक किया जिसमें American सरकारी कम्प्यूटर्स, सिक्योरिटी भी दांव पर लग गई.

सिक्योरिटी टिप्स
एक अच्छा एंटीवायरस अपने कम्प्यूटर में इंस्टॉल करके रखें.
कम्प्यूटर पर एंटीवायरस को डिसेबल न करें.
बहुत ज्यादा सिंपल पासवर्ड न रखें.
कॉम्पलैक्स पासवर्ड रखें (खासकर बैंकिंग, फाइनेंस से जुडी सर्विसेज के लिए)
फायरवॉल एक्टिव रखें.
इंटरनेटर बॉउजर में बेकार के एक्सटेंशन न जोडें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

error: Content is protected !!