आगरालीक्स…(अजीबोगरीब दुनिया)..कनाडा के क्यूबेक में पति को कुत्ता बनाकर कर्फ्यू में घूमने निकली महिला. पुलिस ने दोनों पर 2400 डॉलर का लगाया जुर्माना.
पालतू जानवरों के साथ घूमने की थी इजाजत
कोरोनाकाल में दुनिया में अलग—अलग और कई बार चौंकाने वाले मामले देखने को मिले हैं. कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला मिला है कनाडा के क्यूबेक शहर में. डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबेक में लगातार कोरोना के गंभीर स्थिति होने के कारण नाइट कर्फ्यू लगाया गया है जो कि रात को आठ बजे से सुबह 5 बजे तक रहता है. इस दौरान केवल जरूरी सामान लेने के लिए ही जाया जा सकता है. इसके अलावा सुबह लोग अपने पालतू जानवरों को भी घुमाने ले जा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वाली एक महिला अपने पति के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर टहलाने के लिए ले जा रही थी. पुलिस ने महिला से पूछा तो महिला ने कहा कि वह अपने पालतू जानवर को घुमाने के लिए ले जा रही है. इसमें किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए. पुलिस ने दोनों से और पूछताछ करनी चाही लेकिन वे पूछताछ में कोई सहयोग नहीं कर रहे थे. इस पर पुलिस ने दोनों पर 1200—1200 डॉलर यानी 2400 डॉलर का जुर्माना लगा दिया. गौरतलब है कि कनाडा में बीते दिनों में कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर स्थिति है. इसके कारण सख्ती बरती जा रही है.