आगरालीक्स…लायंस क्लब आस्था ने मकर संक्रांति पर 20 जरूरतमंदों को बांटे कंबल. 15 किलो खिचड़ी और दाल भी दिया.
आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शमसाबाद रोड स्थित आल सैन्ट्स स्कूल मे जरूरतमंदों को लॉयन्स क्लब आस्था आगरा ने जिला सेवा अभियान के अन्तर्गत 15 किलो खिचड़ी, 20 किलो चना दाल एवं 20 गर्म कम्बलों का वितरण किया. इस अवसर पर अध्यक्ष लो. रजनी सिंघल, जिला पी॰ आर॰ ओ॰ लो.रोमा सिंह, लो.प्रतिमा राना, लो. अनीता राणा, लो. सरोज गालव आदि ने सहयोग दिया. बाकी अन्य आस्था सखियों ने भी यथा संभव सहयोग दिया व कार्यक्रम को सफल बनाया.