आगरालीक्स.. आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक महिला अपनी 85 साल की बुजुर्ग सास को झाडू से पीट रही है, पुलिस हरकत में आ गई .
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बाह के गांव भाउपुरा का वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में बहू अपनी सास को झाडू से पीट रही है, सास के एक पैर में पटटी बंधी हुई है, बुजुर्ग सास 85 साल की हैं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घर पहुंची लेकिन वहां महिला नहीं मिली जो अपनी सास को पीट रही थी, पुलिस के पहुंचने से पहले महिला वहां से चली गई। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार का मीडिया से कहना है कि बुजुर्ग सास मानसिक रूप से कमजोर है, वह घर सेबाहर चली जाती है, वीडियो में बहू झाडू से पीटती हुई दिखाई दे रही है लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह घर पर नहीं मिली,जांच कराई जा रही है।