आगरालीक्स… कोरोना वैक्सीन वनाने वाली सीरम इंस्टीटयूट, पुणे के निर्माणाधीन प्लांट में लगी आग से पांच की मौत, दमकल कर्मी बचाव कार्य में जुटे, सीएम उद्धव ठाकरे का मीडिया से कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग बिजली की गडबडी के चलते लगी है।
सीरम इंस्टीटयूट के पुणे स्थित प्लांट में गुरुवार दोपहर में आग लग गईए आग निर्माणाधीन मंजीरी प्लांट में टर्मिनल वन में लगी। आग से चैथे और पांचवीं मजिल पर नुकसान हुआ है। आग में फंसे तीन लोगों को निकाल लिया गया है। इससे कोविशील्ड के प्रोडक्शन पर कोई असर नहीं पडा है।
हादसे में पांच की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीटयूट में लगी आग से पांच की मौत हो गई, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैै। इससे पहले शाम को टवीट कर अदार पूनावालाए सीईओ सीरम इंस्टूट ने टवीट किया है कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई हैए थोडा सा नुकसान हुआ हैए उत्पादन पर कोई असर नहीं पडा है।