Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Class 10th and 12th toppers 120 students honored# agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Class 10th and 12th toppers 120 students honored# agranews

110

आगरालीक्स…क्लास 10वीं और 12वीं के टॉपर्स 120 स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान. अप्सा ने दी उज्ज्वल भविष्य की बधाई…

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के द्वारा सभी सदस्य विद्यालयों के वर्ष सत्र 2019-20 के टापर्स छात्रों को आज सेंट पीटर्स कॉलेज के नवीन सभागार में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करना एवं भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकने के लिए प्रोत्साहित करना था. इस कार्यक्रम में फादर जॉर्ज पॉल ( डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन, आगरा डायसिस) मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित थे.

सेंट पीटर्स कॉलेज के नवीन सभागार में सम्मानित किया गया

15 वर्षों से लगातार चल रहा कार्यक्रम
डॉ. सुशील गुप्ता (अध्यक्ष) ने बताया कि दसवीं और बारहवीं के टॉपर  छात्रों का सम्मान  कार्यक्रम पिछले 15 वर्षो से अप्सा कर रही है. इसमें अप्सा के जितने भी सदस्य विद्यालय हैं, उनके दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनको स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाता है. इसका उद्देश्य केवल छात्रों में यह जागृति पैदा करना है कि अगर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो आपको सम्मान मिलेगा. इससे और भी छात्रों को प्रेरणा मिलती है. उन्होंने छात्रों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने विद्यालय, परिवार और शहर का नाम रोशन करें. आज अप्सा स्कूलों के 120 छात्र/ छात्राओं को सम्मान दिया गया.

ये लोग रहे उपस्थित
प्रदुमन चतुर्वेदी  ने धन्यवाद प्रस्ताव में  फादर. एण्ड्रयू कोरेया  के द्वारा कार्यक्रम के लिए उत्तम व्यवस्था करने एवं छात्रों तथा अप्सा सदस्यों के लिए अल्पाहार के प्रबंध के लिए धन्यवाद दिया. अप्सा के समस्त पदाधिकारी एवं माननीय सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे. जिनमें प्रमुख डॉ. सुशील गुप्ता (अध्यक्ष-अप्सा),  डॉ. जी. एस. राणा (उपाध्यक्ष CBSE-अप्सा), फादर. एण्ड्रयू मैथ्यू कोरेया (उपाध्यक्ष ICSE-अप्सा), डॉ. गिरधर शर्मा (सचिव-अप्सा), प्रद्युम्न चतुर्वेदी (कोषाध्यक्ष-अप्सा), त्रिलोक सिंह राणा (संयुक्त सचिव-अप्सा), अनिमेष दयाल, मनीष गुप्ता, राजन गोयल, संजय अग्रवाल, श्रुति सिंघल  डॉ. आर. एन. चौहान, चारू पटेल, वीके यादव, विनय गुप्ता, रवि नारंग, भूपसिंह इंदौलिया, अनिल राना, प्रदीप चाहर, करनल  अपूर्व त्यागी, वीके गोयल, शम्भू मिश्रा, ओम गुप्ता, संजीव लायल उपस्थित थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!