आगरालीक्स…सीसीटीवी की निगरानी में होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम्स के प्रेक्टिकल. डेट घोषित. आगरा में इस तारीख को होंगे यूपी बोर्ड के प्रेक्टिकल.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड की 12वीं कक्षाओं के पहले चरण के प्रेक्टिकल एग्जाम 3 फरवरी से 12 फरवरी को होंगे. बोर्ड ने बताया कि पहले सत्र में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती क्षेत्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं 13 से 22 फरवरी तक होने वाले दूसरे चरण के प्रेक्टिकल एग्जाम अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्र में होंगी.
ये सभी प्रेक्टिकल एग्जाम सीसीटीवी की निगरानी में होंगे. बोर्ड ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे रिकाॅर्डिंग का संरक्षण करें, जो मूल्यांकन करने में आवश्यक होंगे. प्रेक्टिकल में 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन से होंगे. यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के प्रेक्टिकल एग्जाम पिछले वर्ष की तरह आंतरिक मूल्यांकन या प्रोजेक्ट के काम पर आधारित होंगे. स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 25 जनवरी 2021 से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रेक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन अंक प्रस्तुत करने होंगे.