आगरालीक्स…डीईआई की स्टूडेंट मानवी जैन का एनुअल स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्टरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2020 के लिए हुआ चयन….जानिए पूरी डिटेल
दयालबाग शिक्षण संस्थान, दयालबाग, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मानवी जैन को उत्तर प्रदेश का राज्य स्तरीय “Annual State Award for Best Electoral Practices 2020” के लिए चयन हुआ है. मानवी जैन को यह पुरस्कार एलेक्टोरेल लिटरेसी में योगदान के लिए दिया जा रहा है. मानवी जैन ने लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए पिछले 2 वर्षों से बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए तथा उसमें स्वयं भी भाग लिया. मानवी जैन वर्तमान में दयालबाग शिक्षण संस्थान में बीएससी कॉग्निटिव साइंस के स्टूडेंट है.
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करता है डीईआई
दयालबाग शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि दयालबाग शिक्षण संस्थान मतदाता जागरूकता तथा मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. दयालबाग शिक्षण संस्थान मतदाता पंजीकरण कैंप, मतदाता पहचान पत्र सुधार आदि के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम व कैंप का आयोजन करता रहा है. नए मतदाता के लिए फॉर्म कैसे भरें विषय पर ट्रेनिंग व ट्यूटोरियल का भी आयोजन पिछले कई वर्षों से कर रहा है. महिला मतदाता के लिए महिला मतदाता हेल्पडेस्क का भी 2019 में व्यवस्था की गई थी. मानवी जैन प्रारंभ से ही राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेती रही हैं तथा मतदाता पहचान पत्र त्रुटी निवारण के लिए आयोजित कैंप में अपना विशेष योगदान तथा मतदाता में जागरूकता लाने के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही हैं. मानवी जैन दयालबाग शिक्षण संस्थान में स्वीप के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर भी हैं.
सक्रिय वालंटियर है मानवी जैन
दयालबाग राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर सौरभ मनी ने बताया कि मानवी जैन एक बहुत ही सक्रिय वालंटियर है तथा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय तथा सफल योगदान दिया है. उनके योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जा रहा है. यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में समाज के प्रति अपना योगदान देने के लिए और ज्यादा प्रोत्साहित करेगा. दयालबाग शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी के कालरा तथा कुलसचिव प्रोफेसर आनंद मोहन ने मानवी जैन के सफलता पर खुशी जाहिर की है.