Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Tribute paid to the brave martyrs of independence on Republic Day# agra news
एजुकेशनसिटी लाइव

Tribute paid to the brave martyrs of independence on Republic Day# agra news

136

आगरालीक्स…आजादी के वीर शहीदों को किया नमन…राष्ट्र भक्ति पूर्ण गीतों से गूंजा संगीत कला केंद्र…

लहरा रही पताका गणतंत्र की गगन में”
संगीत के सुप्रसिद्ध तलेगांवकर परिवार के “संगीत कला केंद्र” ने रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों का सुंदर गायन प्रस्तुत करके आजादी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी व भारत के गौरवशाली गणतंत्र को नमन किया. अवसर था स्वाधीनता संग्राम सेनानी व साहित्यकार स्व. रोशनलाल गुप्त करुणेश के फेसबुक पृष्ठ पर साप्ताहिक लाइव आयोजन का. दिवंगत संगीतज्ञ केशव तलेगांवकर की पत्नी प्रतिभा केशव तलेगांवकर, उनकी पुत्री शुभ्रा केशव तलेगांवकर व संगीत कला केंद्र के छात्रों ने यह शानदार प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का प्रारंभ करुणेश जी के लिखे गीत ” लहरा रही पताका गणतंत्र की गगन में, जयघोष गूँजते हैं संसार के पवन में ” के गायन से हुई.

इसके बाद प्रतिमा अस्थाना के लिखे प्रसिद्ध गीतों “चलो साथ-साथ, एकता की राह पर चलो साथ-साथ ” व ” क्रांतिगान सब मिल कर अब गाओ,नये क्षितिज पर नई शक्ति से नया सबेरा लाओ” को प्रस्तुत किया. गीतकार राजबहादुर सिंह के लिखे गीत “यह पावन माटी है चंदन, आओ मिलकर करलें वंदन” को कलाकरों ने प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. धनीराम चौधरी के लिखे गीत ” हिंद देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा” और केशव तलेगांवकर के लिखे प्रिय गीत ” सात सुरों के सात रंग में सुमधुर गीत सुनाएं” की कलाकारों द्वारा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. प्रारंभ में संगीत कला केंद्र ने करुणेश जी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को नमन किया. इस अवसर पर पटल पर शांति नागर, डॉ राजेंद्र मिलन, शशि गुप्ता, डॉ मधु भारद्वाज, डॉ कमलेश नागर, डॉ ज्योत्स्ना रघुवंशी,डॉ अशोक अश्रु, गोपी केशवानी, मौसमी सिन्हा, जसवीर सिंह, प्रतिभा जिंदल, उपमा तलेगांवकर, वंदना चौहान, लोकेंद्र तलेगांवकर, अंशु भार्गव, निशिराज, शिखा श्रीधर सहित काफी संख्या में सुधीजन उपस्थित थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Stuti Prabha credited her success to the guidance received from Unacademy Center and self-study…#agranews

आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने...

एजुकेशन

Agra Live News: 33 Colleges Declared Debarred by University Ahead of Exams…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए...

एजुकेशन

Agra Live News: University students were introduced to career opportunities and skill development…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को कॅरियर संभावनाओं और स्किल डेवलेपमेंट को...

error: Content is protected !!