आगरालीक्स आगरा में गणतंत्र दिवस पर प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं विचारक विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल का द्वितीय भावपूर्ण स्मरण पर्व विश्वेश्वर पवित्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
अरविंद शिक्षण संस्थान आगरा की सचिव पवित्रा अग्रवाल ने बताया कि होटल गोवर्धन, देहली गेट आगरा पर 26 जनवरी को दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के साहित्य में योगदान पर प्रमुख अतिथि विचार प्रस्तुत करेंगे। गीतांजलि का आयोजन होगा, जिसमें श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल की रचित काव्य रचनाओं, भजन और देशभक्ति गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन श्रीअरविद शिक्षण संस्थान आगरा व परिजनों के तत्वावधान में किया जा रहा है।