आगरालीक्स…26 जनवरी को मिले 5 नये कोरोना संक्रमित…रिकवरी प्रतिशत पहुंचा 98 के करीब.
सोमवार को 5 नये केस मिले
आगरा में कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है. दैनिक मामले लगातार कम आ रहे हैं. सोमवार 26 जनवरी को भी 5 नये कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब केवल 58 ही कोरोना संक्रमित रह गए हैं. आगरा में अब तक कुल 10471 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 10242 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 171 की अब तक मौत हो चुकी है. आगरा में रिकवरी प्रतिशत 97.81 हो गई हैं.