आगरालीक्स.. आगरा में 72 घंटे से बादल छाए रहने के बाद धूप निकली, चिडियों की चहचहाट के साथ सुबह की शुरूआत हुई। पढे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में तीन दिन से बादल छाए हुए हैं और धूप नहीं निकल रही है। तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया है, न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के बीच में है। ऐसे में बुधवार को सुबह आठ बजे से ही धूप निकल आई है। चिडियों की चहचहाट से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 जनवरी को कोल्ड डे हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
28-Jan 6.0 19.0 Cold Day
29-Jan 5.0 19.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
30-Jan 5.0 19.0 Cold Wave
31-Jan 5.0 19.0 Fog or Mist
01-Feb 5.0 20.0 Fog or Mist