आगरालीक्स.. आगरा में पासपोर्ट बनवाने के लिए 16 दिन बाद अप्वाइंटमेंट मिल रहा है, पुलिस सत्यापन के बाद पासपोर्ट घर पहुंच रहा है।
आगरा के प्रधान डाकघर, प्रतापपुरा में पासपोर्ट कार्यालय है। पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन करने के बाद पासपोर्ट कार्यालय से अप्वाइंटमेंट मिलता है। अप्वाइंटमेंट वाले दिन आवेदक को पासपोर्ट कार्यालय पहुंचना होता है। वहां दस्तावेजों की जांच की जाती है। कोरोना संक्रमण के चलते एक से दो महीने बाद अप्वाइंटमेंट मिल रहा था। मगर, अब 16 से 20 दिन में अप्वाइंटमेंट मिल रहा है।
पुलिस सत्यापन के बाद पासपोर्ट हो रहा तैयार
इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस सत्यापन के बाद घर पर पासपोर्ट पहुंच रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में अब 30 दिन का समय लग रहा है।