आगरालीक्स.. आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें, राष्ट्रपति ने कहा लाल किला में हिंसा निंदनीय, शशि थरूर व छह पत्रकारों पर राजद्रोह का मुकदमा.
लाल किला में हिंसा निंदनीय, राष्ट्रपति
संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए दिल्ली के लाल किला में हुई हिंसा की कडी निंदा की है। उन्होंने तिरंगा का अपमान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, राष्ट्रपति ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे पावन मौके पर तिरंगा का अपमान, संविधान का भी अपमान है। राष्ट्रपति के अभिभाषण का कांग्रेस सहित 16 प्रमुख विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है।
थरूर व छह पत्रकारों पर मुकदमा
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तथा छह पत्रकारों के खिलाफ, उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान ट्रैक्टर रैली से जुडी गलत खबर, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। राजदीप सरदेसाई, म्रणाल पांडे, विनोद जोसे, जफर आगा, परेशनाथ और अनंतनाथ पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
एनजीटी ने भंग की यमुना समिति
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यमुना नदी की देखरेख के लिए गठित समिति को भंग कर दिया है। समिति की रिपोर्ट से यह पता चला था कि प्रदूषण के प्रमुख कारण गंदे नालों का पानी और फैक्ट्रियों की गंदगी पर रोकथाम के लिए जरूरी कदम नही उठाए गए हैं। समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी राज्यों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इन राज्यों से कहा गया है कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के पिछले दो दशक में दिए गए सभी आदेशों पर अमल करें।
जाधव मामले में पाक की नई चाल
कुलभूष्ज्ञण जाधव मामले में पाकिस्तान ने भारत से कहा है कि वह इस मामले में मिली काउंलर ऐक्सिस का लाभ उठाए। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत इंटरनेशनल कोर्ट आपफ जस्टिस द्वारा दिए गए फैसले को लागू करने में मदद करेगी। 55 साल के कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के अधिकारी रहे हैं, उन्हें 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।