
आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्य अमेरिका के एटरीना शहर में हैं, वे वहां कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मगर आगरा के कुछ ही लोगों को इसकी जानकारी है। मेयर इंद्रजीत आर्य शहरवासियों को बताना चाहते हैं कि वे अमेरिका में बिजनेस और शहर को बेहतर बनाने के लिए पॉलिटीशियन्स और ब्यूरोक्रेटस से वार्ता कर रहे हैं। इसके लिए वे मीडिया के संपर्क में हैं।
भाजपा से सपा और अब क्या
मेयर इंद्रजीत आर्य भाजपा से चुनाव जीते थे। लोकसभा चुनाव से पहले वे सपा में चले गए, इसके बाद भी लोकसभा की दोनों सीटें भाजपा ने जीत ली। इसके बाद से कई बार उनकी भाजपा में वापसी की चर्चा चलती रही है।
पूर्व मेयर अंजुला माहौर भाजपा में वापसी
ताजमहल को अजूबे की ट्रापफी पूर्व मेयर अंजुला माहौर ने ही ली थी, उस समय वे आगरा की मेयर थी। इसके बाद वे सपा में चली गई और राज्य मंत्री भी बनी, उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली है। अब वे बडे स्तर का नेता बनने की जुगत में हैं। हालांकि, भाजपाई उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं।
Leave a comment