नईदिल्लीलीक्स.. पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई। सुरक्षा बलों ने आज जम्मू में बस स्टैंड के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है
सूत्रों का कहना है कि आतंकी एक बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस बारे में विस्तृत जानकारी शाम साढ़े चार बजे जम्मू जोन के आईजीपी मुकेश सिंह मीडिया को देंगे। इस दौरान हाल ही में गिरफ्तार दो आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। शनिवार को सांबा इलाके से टीआरएफ के आतंकी जहूर अहमद राठेर को गिरफ्तार किया था, जिस पर तीन भाजपा कार्यर्ता और एक पुलिसकर्मी की हत्या का आऱोप है। राठेर पीओके में आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद राजौरी इलाके में घुसपैठ के जरिए भारत आया था।