आगरालीक्स..आगरा में आज 5388 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 4604 कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। अभी भी 16667 कर्मचारी वैक्सीन लगवाने से रह गए हैं।
आगरा में अभी तक 16667 हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। इन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए गुरुवार 25 फरवरी को मौका दिया गया है। 52 केंद्रों पर हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन लगवा सकते हैं। किसी भी केंद्र पर वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
4604 को लगेगी दूसरी डोज
कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हेल्थ वर्कर को अब दूसरी डोज लगाई जा रही है। 65 केंद्रों पर 4604 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
इसी महीने में खत्म होना है दूसरा चरण
कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण फरवरी में खत्म होना है। मार्च से तीसरा चरण शुरू होगा, इसमें 50 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।