आगरालीक्स आगरा में आईपीएस, ज्योतिषाचार्य अनीश प्रसाद 27 फरवरी को ज्योतिष शास्त्र की दुनिया पर चर्चा करेंगे। इनके द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर की गई भविष्यवाणी सटीक निकली है। आईपीएस अनीश प्रसाद अपनी वेबसाइट https://rationalastro.org/ पर ज्योतिष पर जानकारी देते हैं। हर महीने Astro-Jagriti नाम से न्यूज लेटर भी निकालते हैं।
केमिकल इंजीनियरिंग के बाद विप्रो में काम किया, 2003 बैच के आईपीएस
अनीश प्रसाद ने बीएचयू से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की। इसके बाद विप्रो में काम किया। 2003 में आईपीएस में सलेक्शन हुआ, 44 वीं रैंक थी। अपने बैच के टापर अनीश प्रसाद सीबीआई जयपुर के प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में त्रिपुरा में आईजीपी हैं। आईपीएस अनीश प्रसाद साइबर एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते हैं।
27 फरवरी को करेंगे संवाद
आईपीएस,ज्योतिषाचार्य अनीश प्रसाद शनिवार, 27 फरवरी को आगरालीक्स के फेसबुक लाइव पर संवाद करेंगे। सवालों के जवाब देंगे और रोचक तत्य बताएंगे। आईपीएस अनीश प्रसाद की कोशिश है कि ज्योतिष का सही ज्ञान लोगों तक पहुंचे। ज्योतिष के माध्यम से पूरे विश्व में लोग खुशी और शांति प्राप्त करें और भारत की सांस्कृतिक गरिमा और ज्ञान के बारे में विश्व को जानकारी हो।