आगरालीक्स…आगरा में आज से निजी अस्प्ताल में 250 रुपये में लगेगी वैक्सीन. आम लोग यहां लगवा सकते हैं फ्री वैक्सीन. रजिस्ट्रेशन न हो तो भी लगेगी वैक्सीन..जानें पूरी प्रक्रिया\
वैक्सीन का आज से तीसरा चरण
आगरा में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मार्च से शुरू हो रहा है. इस चरण में आम पब्लिक को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. आगरा में निजी अस्पताल में 250 रुपये वैक्सीन लगेगी जबकि सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन फ्री में किया जाएगा.
इन लोगों को लगेगी वैक्सीन
60 साल से ऊपर की आयु के लोगों को वैक्सीन लगेगी
45 साल से ऊपर की आयु के लोगों को अगर कोई बीमारी है तो उन्हें वैक्सीन लगाई जा सकेगी
सीएमओ आरसी पांडे ने बताया कि हेल्थ वर्कर्स ओर फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेशन हो चुका है. अब तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके अलावा 45 साल से उम्र के अधिक लोग भी वैक्सीन लगवा सकते हैं लेकिन उन्हें बीमारी से संबंधित डॉक्टर का कोई प्रमाण पत्र दिखाना होगा. इसके अलावा आयु दस्तावेज भी जरूरी है. उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए लोग कोविन एप्लीकेशन एप टू पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं भी कराया है तो वो केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं.
प्रमाण पत्र जरूरी
60 से अधिक आयु के लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, अंकतालिका
45 से अधिक उम्र के मरीज बीमारी के संबंध में डाक्टर का प्रमाण पत्र और उम्र से संबंधी दस्तावेज
आगरा में यहां लगाई जाएगी वैक्सीन
एसएन मेडिकल कॉलेज में फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी
जिला अस्पताल में भी फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी
यहां लगेंगे 250 रुपये
रामबाग स्थित चौहान हास्पिटल में वैक्सीन 250 रुपये में लगाई जाएगी. हालांकि अस्पताल की ओर से कहा गया है कि पहले दिन वैक्सीन फ्री लगाई जा सकती है.
यह होगी प्रक्रिया
वैक्सीनेशन के लिए केंद्र पर जाने पर आपको वेटिंग रूम में बिठाया जाएगा. इसके बाद उम्र संबंधी दस्तावेज से वैक्सीन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके बाद वैक्सीन लगाई जाएगी. 30 मिनट निगरानी में रखने के बाद आप घर जा सकेंगे.