आगरालीक्स… आगरा में मेट्रो का काम तेज हो गया है। ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन का तीसरा पिलर 24 घंटे में तैयार हो गया। हालांकि, पिलर छह मीटर ऊँचा है।
आगरा मेट्रो के लिए यूपी सरकार ने बजट जारी किया है। इसके बाद मेट्रो का काम तेज हो गया है। पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक मेट्रो स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। ताजमहल पूर्वी गेट का तीसरा पिलर तैयार हो गया। 24 घंटे में यह पिलर तैयार किया गया है।
तीन स्टेशनों के लिए खोदे गए 177 पाइल
पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद के लिए खोदे गए हैं। मेट्रो के काम में अब तेजी आ गई है।