आगरालीक्स..हाथरस में हत्याकांड का मुख्य आरोपी बना एक लाख का इनामी. 25—25 हजार के दो इनामी अरेस्ट. छेड़खानी का मुकदमा वापस न लेने पर की थी हत्या…
मुकदमा वापस न लेने की पर की हत्या
हाथरस जिले के सासनी में ढाई साल पुराने छेड़खानी के मुकदमे को वापस न लेने पर की गई किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपी अरेस्ट कर लिए हैं. बीते सोमवार को हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है जबकि बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड में 25—25 हजार रुपये के दो और हत्यारोपी रोहिताश व निखिल को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मुख्य आरोपी गौरव की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. बता दें कि अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है.
गौरतलब है कि सासनी में सोमवार को एक किसान की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक का हत्यारोपी गौरव शर्मा ने ढाई साल पहले वर्ष 2018 में मृतक की बेटी से छेड़खानी की थी. आरोपी इस मुकदमे को वापस लेने और मृतक की बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर सोमवार 1 मार्च को उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया.