नईदिल्लीलीक्स… असम व पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, पीएम मोदी ने बांग्लादेश में मंदिरों में की पूजा-अर्चना। न्यूयार्क में प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां खुला। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
पीएम ने बांग्लादेश के काली मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन जेशोरेश्वरी काली मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पूजा के बाद पीएम ने कहा कि मुझे मां काली के चरणों में पूजा का सौभाग्य मिला है। हमने कोरोना से उबरने के लिए मां काली से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में दोनों देशों के श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में कम्युनिटी हालत की जरूरत है। भारत इसके लिए मदद देगा। पीएम यहां ओराकांडी के मतुआ समुदाय के मंदिर भी पूजा अर्चना की।
पश्चिम बंगाल में मतदान का प्रतिशत अचानक घटा, शिकायत
असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत कम होने को लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि कांठी दक्षिण और कांठी दक्षिण में सुबह 9.13 तक मतदान 18.47 प्रतिशत और 18.96 प्रतिशत था लेकिन चार मिनट बाद ही यह घटकर क्रमशः 10.60 प्रतिशत और 9.40 प्रतिशत हो गया है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
तेज रफ्तार ट्रक ने पांच को कुचला, तीन की मौत
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आज तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के सहारे पंक्चर बनवा रहे पांच लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा थाना राजपुर के पांडे पुरवा इलाके की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के शिकार लोग ट्रक में सवार थे, जो अपने ट्रक का पंक्चर बनने के दौरान सड़क के सहारे खड़े हो गए थे।
न्यूयार्क में प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां खुला
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में आज अपने रेस्तरां का शुभारंभ किया। पहले दिन उनके रेस्तरां में भारतीय व्यंजन परोसे गए, जिसमें डोसा, पकोड़े आदि शामिल हैं।