आगरालीक्स… मैरिज सीजन से पहले सोना खरीदने का बेहतर मौका बन रहा है। वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट चल रही है।
वायदा बाजार का भाव
वायदा बाजार में सोना आज 44,911 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो दोपहर तक 45,113 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इसी प्रकार चांदी 63,614 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो दोपहर तक 63,690 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।
सोने की कीमतों और गिरावट संभव
वहीं जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में और गिरावट आ सकता है। इन लोगों का मानना है कि सोना 1500 डॉलर प्रति ओंस तक गिर सकता है। इसके बाद इसमें स्थिरता आएगी। इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा जाए तो सोना करीब 39 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है।
आयात शुल्क भी किया गया है कम
उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्ताव में सोने-चांदी पर आयात शुल्क में पांच प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया था। इसका असर पर भी दोनों धातुओं की कीमतों पर पड़ेगा।