नईदिल्लीलीक्स… ( 10 April ) । नागपुर में कोविड अस्पताल में आग से चार मरे। दरोगा की पीट-पीटकर हत्या। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
कोविड हॉस्पीटल में आग, चार मरे
महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात एक कोविड हॉस्पीटल में आग लगने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में 27 लोगों का इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक अस्पताल को खाली करा लिया गया है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। आग दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू की एसी यूनिट में लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।
झारखंड में नक्सली हमले की आशंका
छत्तीसगढ़ में हमले के बाद अब नक्सली झारखंड में बड़े हमले की तैयारी में लगे हैं। नक्सलियों का इरादा चाइबासा में पुलिस दल को विस्फोट कर उड़ाने तथा उन पर हमले की साजिश बनाई है। खुफिया विभाग ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय से पूर्वी सिंह भूमि, पश्चिमी सिंहभूमि और राउरकेला जनपदों में अलर्ट जारी कर दिया है।
छापा मारने गए दरोगा की पीट-पीटकर हत्या
पश्चिमी बंगाल में छापेमारी की अपराधियों को पकड़ने गए बिहार के दरोगा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बिहार के किशनगंज टाउन थाने का दरोगा अश्विन कुमार बंगाल के पांजीपाड़ा में छापेमारी करने के लिए गए थे, तभी ग्रामीणों ने उस पर हमला बोल दिया। दरोगा एक बाइक चोर गिरोह के खुलासे के लिए गए थे। एक दिन पहले ही किशनगंज में एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया था, उसकी निशानदेही पर ही पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी।
अमेरिकी दूत कैटी बांग्लादेश पहुंचे
अमेरिका के जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के विशेष दूत जॉन कैरी ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए बांग्लादेश केसाथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। जॉन कैरी कल रात ढाका पहुंचे। ज्ञातव्य है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इसी महीने जलवायु परिवर्तन पर एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं। कैरी यहां यह जानने पहुंचे है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने का बांग्लादेश ने क्या कदम उठाया है।