नईदिल्लीलीक्स… ( 10 April ) । कर्नाटक की एक 73 वर्षीय महिला अपने लिए दूल्हा तलाश रही है। इसके लिए उसने एक विज्ञापन भी दिया है। महिला रिटायर शिक्षिका है। महिला के विज्ञापन पर एक 69 साल के व्यक्ति ने प्रतिक्रिया भी दी है।
बेंगलुरु की नारीवादी कार्यकर्ता वृंदा अदिगे ने कहा कि यह वास्तव में बहुत अच्छा है। उम्र का इससे कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि कोई किसी को अपना साथी बनाना चाहता है। हम सभी को इस का सम्मान करना चाहिए। हम लंबे समय से इस धारणा पर रहते हैं कि युवावस्था में ही विवाह करना चाहिए। महिला का कहना है कि वह पारंपरिक तरीके से शादी कर जिंदगी बिताना चाहती है। महिला का पहले पति से तलाक हो चुका है। महिला के विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देने वाला 69 वर्षीय व्यक्ति भी रिटायर्ड इंजीनियर है।