आगरालीक्स…होम आइसोलेशन में मरीजों को इलाज की सुविधा देगा आईएमए. हेल्पलाइन नंबर किए जारी
आईएमए आगरा होम केयर प्रोग्राम किया शुरू
IMA AGRA के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ ओ पी यादव,सचिव डॉ अनूप दीक्षित,मीडिया प्रभारी डॉ पंकज नागायाच द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई. बैठक में कहा गया कि इस महामारी के सबसे खराब दौर में जब आगरा के सभी covid हॉस्पिटल भरे हुए हैं और कहीं भी बेड खाली नहीं है. ऐसे में जनता अपना संयम न खोए. बुखार होने पर स्वयं को घर में आइसोलेट करना और चिकित्सकों से तुरंत संपर्क telephonically करें. इसी के तहत IMA AGRA home care program, शुरू कर रहा है. इसके तहत आईएमए के डॉक्टरों द्वारा एक टीम होम आइसोलेट में मरीजों को दस दिन तक इलाज की सुविधा देगी. इसके लिए 200 रुपये प्रति दिन चार्ज रखा गया है. इसके अलावा आईएम द्वारा फिजिशियन और सुपरस्पेशियलिटिस्ट द्वारा सप्ताह में या फिर आन डिमांड पर देखा भी जाएगा. होम आइसोलेशन में लोगों को आईएम द्वारा मेडिकल किट—पल्स मीटर, डिजिटल थर्मोमीटर, मास्क्,ग्लब्स और सेनेटाइज भी उपलब्ध कराया जाएगा
आईएमए द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी
होम सैंपल कलैक्शन के साथ किसी भी प्रकार की नर्सिंग केयर सुविधा भी दी जाएगी.
लोग इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
डॉ. अनूप दीक्षित—चेयरमैन 9997772009
मि. गौरव तोमर—कोआर्डिनेटर 8909971071
हॉस्पिटल व होटल व्यवसाइयों से की अपील
आईएमए आगरा ने सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वो आईएमए के साथ मिलकर समाज को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं. अकेले सरकार इस विकराल समस्या से नहीं लड़ पाएगी इसलिए प्रत्येक हॉस्पिटल से अनुरोध है कि वो अपने यहां कोविड सस्पेक्ट और अन्य गंभीर बीमारों के लिए बेड रिजर्व रखें. आईएमए ने होटल व्यवसाइयों से भी अपील की है कि वह भी तैयार रहें अगर आवश्यकता हुई तो अस्थायी हास्पिटल बनाने के लिए।