आगरालीक्स…देश में तेजी से बिगड़ रहे हालात. 24 घंटे के अंदर करीब 3.5 लाख मामले आए. 3 दिन में 7500 से अधिक लोगों की मौत. यूपी में भी कोरोना का कहर.
देश में हालात खराब
कोरोना महामारी ने देश में पूरी तरह से अपने पैर पसार लिए हैं. लगातार चैथे दिन देश में 3 लाख से अधिक कोरोना केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3.49 लाख कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. इसके अलावा 2700 से ऊपर लोगों की भी कोरोना से मौत हुई है. पिछले तीन दिन में 7500 से ज्यादा लोग इस संक्रमण से मर चुके हैं. हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. देश के कई राज्यों में आक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. इसके कारण लोग अपनी जान तक गंवा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राजस्थान के जयपुर में भी शनिवार को कई लोगों ने आक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गंवा दी.
यूपी में भी बिगड़ रहे हालात
इधर यूपी में भी हालात हर दिन विकराल होते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर यूपी में 38 हजार से ज्यादा कोरोना पाजिटिव मिले हैं. यही नहीं इसके अलावा 24 घंटे के अंदर रिकाॅर्ड 223 मरीजों की मौत भी इस संक्रमण से हुई है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा हर रोज कोरोना को लेकर समीक्षा की जा रही है और आक्सीजन की उपलब्धता पर जोर दिया जा रहा है. इधर प्रदेश के हर जिले के प्रशासन द्वारा भी हर रोज कोविड की समीक्षा हो रही है. अस्पतालों में आक्सीजन पहुंचाने के लिए जोर दिया जा रहा है.