आगरालीक्स .(.Agra News 17th May).आगरा में अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों के खुलने के समय में बदलाव, अब 18 मई से सुबह 10 से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी।
आगरा में कर्फ्यू 24 मई तक बढा दिया गया है,कर्फ्यू में दैनिक उपयोग की दुकानों के साथ ही शराब की दुकानें भी खोली गई हैं। अभी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शराब की दुकानें खुल रहीं थी।
अब 9 घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें
शराब की दुकान खोलने का समय बढा दिया गया है। अब सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। इस तरह नौ घंटे के लिए शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।
प्रोविजन स्टोर 1 बजे तक ही खुलेंगे
मगर, दैनिक उपयोग के सामान की बिक्री के लिए प्रोविजनल स्टोर सुबह सात से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे। इसके लिए समय नहीं बढाया गया है।
बार रहेंगे बंद
शराब की दुकान खोलने का समय बढा दिया गया है।मगर, अभी बार बंद रहेंगे। बार खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने का समय बढा दिया गया है।