Monday , 21 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Police unfold, Relative gave 30 lakh supari to kill jeweller Dhan Kumar Jain in Agra
बिगलीक्स

Agra Police unfold, Relative gave 30 lakh supari to kill jeweller Dhan Kumar Jain in Agra

306

ssp
आगरालीक्स
 …..आगरा में सराफा कमेटी के महामंत्री धन कुमार जैन की हत्या के लिए उनके भाई के साले ने 30 लाख की सुपारी दी थी। एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने खुलासा किया है कि हरियाणा के शूटर ने धन कुमार जैन को घर के बाहर गोली मारी थी।
22 नवंबर को सीबी चेन्स किनारी बाजार के संचालक और श्री सराफा कमेटी के महामंत्री को कार से उतरते ही घर के बाहर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने गोली मार दी थी, उनके साथ सरकारी और निजी गनर भी था। एसएसपी प्रीतिंदर सिंह के अनुसार धन कुमार जैन के भाई प्रदीप जैन उर्फ बब्बे की हत्या के बाद उनकी पत्नी कमला नगर में रह रही थी। उन्हें घर खर्च के लिए एक लाख रुपये तय करने के बाद कम रुपये दिए जा रहे थे। इससे प्रदीप जैन का साला विशाल अग्रवाल नाराज था, उसकी दोस्ती धन कुमार जैन के साथ पार्टनर और बिहार में सीबी चेन्स के डिस्ट्रीब्यूटर अवधेश अग्रवाल से थी। धन कुमार जैन ने 2014 में अवेधश से पार्टनरशिप खत्म कर दी थी, इससे दोनों कें बीच मनमुटाव हो गया था।
gangनरेंद्र गोयल ने कराई रवि टमाटर से जेल में मुलाकात
विशाल अग्रवाल और अवधेश अग्रवाल दोनों की धन कुमार जैन को दुश्मन मानने लगे थे, सुबह मार्निंग वॉक पर विक्टोरिया पार्क में उनकी लोहार गली निवासी नरेंद्र गोयल से मुलाकात होती थी, उन्होंने नरेंद्र गोयल से धन कुमार जैन की हत्या करने की बात कही, इस पर नरेंद्र गोयल ने उनकी मुलाकात रकाबगंज थाने के हिस्ट्री शीटर रवि टमाटर से जिला जेल में मुलाकात कराई।
हरियाणा के राजेश फौजी को 30 लाख की सुपारी
जेल में विशाल अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल और नरेंद्र गोयल की मुलाकात रवि टमाटर ने पारस गैंग के सक्रिय सदस्य हरियाणा निवासी राजेश फौजी और सचिन से कराई। राजेश फौजी ने धन कुमार जैन की हत्या के लिए 30 लाख की सुपारी ले ली।
श्मशान घाट पर प्लानिंग
इसके बाद ये सभी शाहगंज के श्मशान घाट पर मिले और एक लाख रुपये राजेश फौजी को धन कुमार जैन की हत्या करने के लिए दिए, 29 लाख हत्या के बाद श्मशान घाट पर देने थे।
dhanइस तरह मारी गर्इ् गोली
विशाल अग्रवाल और अवधेश ने धन कुमार जैन के फर्म से निकलने की पल पल की जानकारी राजेश पफौजी को दी, राजेश फौजी और उसके तीन अन्य साथी दो बाइक से घर से कुछ दूरी पर ही खडे थे। धन कुमार जैन की गाडी के उनके घर पर पहुंचते ही सामने से दो बाइक पर चार लोग आगे की तरफ बढे और राजेश फौजी ने धन कुमार जैन के सीने में गोली मार दी, जो पेट में लगी और धन कुमार जैन की जान बच गई। पुलिस ने विशाल अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, नरेंद्र गोयल और रवि टमाटर को पकड लिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UGC Roll Back Agra Update: Traffic on Yamuna Expressway smooth, Agra Police media cell

आगरालीक्स… आगरा में यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के अनुसार, यमुना...

बिगलीक्स

Agra News Live: ADA self registration of 142 Plots up to 100 square Meter Area

आगरालीक्स आगरा में बड़ी राहत, 100 वर्ग मीटर से कम के आवासीय...

बिगलीक्स

Etah Live News: Police bust Fake Medical college & Univ. running on name of tea stall owner in Etah

एटालीक्स अनपढ़ चायवाले के नाम पर बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी खोलकर...

बिगलीक्स

Agra News Live: Lift falls from 14th to 4th floor due to electricity cut in Agra

आगरालीक्स आगरा की पॉश सोसायटी में गणपति आरती केब बाद 14 वीं...

error: Content is protected !!