Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Children, parents and teachers did yoga on the theme of Yoga for Well being in Agra#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Children, parents and teachers did yoga on the theme of Yoga for Well being in Agra#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा में योगा फॉर वैलबींग की थीम पर बच्चों, अभिभावकों और टीचर्स ने किया योग. योग को अभिन्न अंग बनाने के लिए किया प्रेरित

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया योग दिवस
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल,आगरा में आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस वर्ष योग दिवस का विषय (थीम) योगा फ़ॉर वैलबींग (स्वास्थ्य व कल्याण के लिए योग) था. यह कार्यक्रम ऑनलाइन जूम प्लेटफार्म पर आयोजित किया गया. इस योगाभ्यास सत्र में विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, विद्यालय की प्रधानाचार्या याचना चावला, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया.

योग के कई आसन कराए
कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस सत्र में आज प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा आसनों में भुजंगासन, पर्वतासन, नौकासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन का अभ्यास कराया गया.
विद्यालय की प्रधानाचार्या याचना चावला ने विद्यालय के समस्त प्रशासनिक स्टाफ के साथ विद्यालय के प्रांगण में योग किया. प्रधानाचार्या याचना चावला ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि यूफोरिया समर वेकेशन ऑनलाइन एक्टिविटीज में विद्यार्थियों ने 21 दिनों तक योग का प्रशिक्षण लिया है और 21 दिनों तक अभ्यास करने के बाद वह अभ्यास हमारी आदत बन जाता है. अतः योग को हमें अपनी आदत बना लेना चाहिए, जिससे स्वस्थ जीवन शैली को सहज रूप से अपनाया जा सकता है. उन्होंने योग सत्र के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं. योग के प्रति सभी में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग की उत्पत्ति व इतिहास से संबंधित एक ऑनलाइन क्विज भी कराई गई. ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा.
योग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की घोषणा भी की गई एवं उन्हे ‘स्टार ऑफ़ द योग’ का खिताब दिया गया, जिनकी सूची निम्न है-

  1. आद्या सोनी- सात अ
  2. खुशी अग्रवाल- चार अ
  3. दर्शिता शौरी- तीन ब
  4. खुशबू चौहान- चार अ
  5. क्षितिज राजपूत- दो ब

वर्तमान परिस्थिति में योग बहुत आवश्यक
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में योग के महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वर्तमान परिस्थिति में योग बहुत आवश्यक है. योग के द्वारा हम सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहते हैं तथा नियमित रूप से योग करके हम अपने तनाव तथा अवसाद को आसानी से दूर कर सकते हैं. योग अपनाएं और निराशा को दूर भगाएं का मूल मंत्र हमें अपनाना चाहिए.

कार्यक्रम का संचालन मोना काबरा ने किया. आज के योगाभ्यास सत्र के प्रशिक्षक अभि सिरोही तथा नरेंद्र कुशवाहा थे. कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने में विद्यालय की सी सी ए कॉर्डिनेटर अर्पणा सक्सेना, गौरव अरोरा का विशेष योगदान रहा. विद्यालय की वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयिका शालिनी देव ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!