आगरालीक्स ..(Agra News 27th June)…आगरा में डेल्टा प्लस वेरिएंट की दहशत के बीच बढे कोरोना के एक्टिव केस, पढे आज कितने नए केस आए और कितने मरीज हुए ठीक।
आगरा में रविवार को कोरोना के छह नए केस आए हैं, अब आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या 25691 पहुंच गई है। इसमें से 25170 मरीज ठीक हो गए हैं।
एक्टिव केस बढकर हुए 70
आगरा में शनिवार को एक्टिव केस 67 थे, रविवार को छह नए केस आए हैं। जबकि तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब एक्टिव केस 70 हो गए हैं।
8066 की कोरोना की जांच
कोरोना के नए केस बढे हैं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इसके साथ ही कोरोना की जांच बढाई जा रही है। 24 घंटे में 8066 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
