आगरालीक्स..(News 5th July) भूकंप के झटके महसूस हुए, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3 .7 तीव्रता आंकी गई है। हरियाणा के झज्जर में केंद्र।
सोमवार रात 10. 30 बजे हरियाण और दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप के झटके से लोग सहम गए। लोग बिल्डिंग से बाहर भी निकल आए। कुछ देर बाद ही सब सामान्य हो गया।
हरियाणा के झज्जर में केंद्र
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात 10 .30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इपीसेंटर हरियाणा का झज्जर रहा और रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3. 7 आंकी गई है। भूकंप के झटके की सूचना पर दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में लोग सहम गए।
10. 36 बजे आया भूकंप
नेशनल सेंटर फार सीस्मालॉजी के अनुसार सोमवार रात 10 .36 बजे भूकंप आया और रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 3 .7 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के उत्तरी झज्जर के दस किलोमीटर अंदर रहा, भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान और माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।