आगरालीक्स..(.Agra News 7th July) आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए भीड उमड रही है, आज के स्लाट बुक हैं, कल के लिए आज स्लाट खोले जा सकते हैं, कैसे लगवाएं टीका।
आगरा में सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी मची रही, आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में भीड बेकाबू हो गई, जिला अस्पताल में हंगामा हुआ।
स्लाट हैं बुक
छह जुलाई के लिए स्लाट बुक हैं, शहर और देहात में स्लाट बुक हैं। रविवार को सोमवार और मंगलवार को स्लाट खोले गए थे, इन दोनों के स्लाट बुक हो गए।
50 फीसद का केंद्र पर पंजीकरण कराने के बाद लगाई जा रही वैक्सीन
केंद्रों पर 100 से 200 डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें से 50 फीसद डोज आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कराने के बाद लगाई जा रही है। 50 फीसद डोज के लिए केंद्र पर ही पंजीकरण करने के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी वैक्सीन की संख्या कम हैं और केंद्र अधिक हैं, वैक्सीन की मात्रा बढाई जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी न हो। वैक्सीन लगवाने के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं।