आगरालीक्स… (Agra News 7th July)आगरा के लिए राहत भरी खबर, 48 घंटे में कोरोना का एक भी केस नहीं, लेकिन अभी डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
बुधवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया है, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25714 है। जबकि एक मरीज ठीक हो चुका है, अभी तक 25203 मरीज ठीक हो चुके हैं।
57 सक्रिय केस, 8033 के लिए गए सैंपल
कोरोना के आगरा में 57 सक्रिय केस हैं, जबकि 8033 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 48 घंटे में एक भी कोरोना का नया केस नहीं आया है।
