आगरालीक्स..(Agra News 10th July). आगरा का कोरोना बुलेटिन, 24 घंटे में कितने केस आए, कितने मरीज हुए ठीक।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर काबू पर आ चुकी है, 10 जुलाई शनिवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया है, पिछले 24 घंटे में आगरा में कोरोना का एक भी नया मामले नहीं मिला है। जबकि 7740 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से एक भी मरीज में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
एक मरीज हुआ ठीक
कोरोना से 24 घंटे में एक मरीज ठीक हो गया है। अब आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 40 हैं और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25715 पहुंच गई है। जबकि 25220 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से 455 मरीजों की मौत हुई है।

16 मरीजों में मिला डेल्टा वैरिएंट
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा से 5 जून को 40 और 26 जून को 20 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंस्टीटयूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलाजी, दिल्ली भेजे गए। 40 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की हेड डॉ आरती अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि 40 में से 16 मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला है। आगरा के 10 मरीज हैं और 10 मरीज में से तीन मरीजों की मौत गई थी, एक मरीज की उम्र 49 साल है और वह महिला है।
डेल्टा वैरिएंट के 16 में से 10 मरीज आगरा के हैं, दो हाथरस, दो फीरोजाबाद, एक मैनपुरी और एक सहारनपुर का मरीज है।