आगरालीक्स.(.Agra News 11th July)आगरा में बदमाशों का दुस्साहस, कैनरा बैंक के एटीएम को तोडकर कैश बॉक्स ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस।
आगरा के इरादतनगर में कैनरा बैंक की ब्रांच है, इसके साथ ही एटीएम भी है। रविवार सुबह लोगों ने कैनरा बैंक के एटीएम को टूटा हुआ देखा, पुलिस को सूचना दी। एटीएम को तोडने के बाद बदमाश कैश बॉक्स ले गए हैं, पुलिस जांच में जुट गई है।
कैश बाक्स ले जाने की आशंका
कैनरा बैंक का एटीएम तोडने के बाद कैश निकालने की कोशिश की गई, आशंका है कि बदमाश कैश बाक्स ही ले गए हैं। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सूचना दे दी है, बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है, इसके बाद ही पता चल सकेगा कि बदमाश कैश बाक्स तो नहीं ले गए हैं। साथ ही एटीएम में कितना कैश था।
कैनरा बैंक में हो चुकी है लूट
कैनरा बैंक की इरादतनगर ब्रांच राजस्थान बोर्डर के पास गांव खेडिया में है। यहां छह महीने पहले बैंक में लूट हो चुकी है, लूट के बाद यह दूसरी बडी घटना है। राजस्थान बोर्डर पास में होने पर बदमाशों को भागने में कोई समस्या नहीं आती है।