आगरालीक्स.(.Agra News 11th July)आगरा में घर में दुकान खोलने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा, एडीए बोर्ड ने टोरेंट को सूची दी है, अभी 24 बिल्डिंगों की सूची दी गई है, इन आवासीय बिल्डिंगों में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं।
आगरा में बडी संख्या में आवासीय भवनों में दुकानें बन गई हैं और शोरूम संचालित हैं, इनके खिलाफ एडीए सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में एडीए ने टोरंट की मदद ली है और 24 बिल्डिंगों की सूची सौंपी है, जो आवासीय हैं और व्यावसायिक गतिविधि चल रही हैं। इन बिल्डिंगों का टोरंट द्वारा बिजली कनेक्शन काटा जाना है।
व्यापारियों ने किया विरोध, लौटी टीम
टोरंट पावर की टीम बिजली कनेक्शन काटने के लिए पहुंची, व्यापारियों ने विरोध किया। इस पर टीम लौट गई। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल में व्यापार ठप है, ऐसे में बिजली कनेक्शन काटने से और समस्या बढ जाएगी, सवाल यह भी है कि कनेक्शन दिए ही क्यों गए, इसका विरोध किया जाएगा।
एडीए की बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
एडीए के सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का कहना है कि प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं हो सकती हैं। टोरंट को व्यावसायिक इमारतों में पूर्णता प्रमाण पत्र के बिना कनेक्शन न देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जहां कनेक्शन दे दिए हैं, उन्हें काटने के लिए कहा गया है।
इन क्षेत्रों में काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन
चर्च रोड राम नगर
कमला नगर
बल्केश्वर
न्यू आगरा
बाग फरजाना
रावतपाडा
आवास विकास
पश्चिम पुरी
बोदला रोड
राजपुर चुंगी
शाहगंज क्षेत्र
नेहरू नगर