आगरालीक्स…(21 July 2021 Agra News) आगरा में वैक्सीन के लिए स्लॉट खुल गए हैं. 22 जुलाई को वैक्सीन लगवाने के लिए करें रजिस्ट्रेशन
कोविन एप पर जाकर कराएं बुक
आगरा में वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट खोल दिए गए हैं. गुरुवार 22 जुलाई के लिए अभी स्लॉट खुले हुए हैं. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद स्लॉट बुक करा सकते हैं. बता दें कि आगरा में वैक्सीनेशन का काम काफी तेजी से किया जा रहा है. लोगों की भी काफी संख्या वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रही है. कोरोना की संभावित तीसरी लहर के कारण वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है. शहर के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि वैक्सीन जरूरी लगवाएं.
ये आ रही परेशानी
वैक्सीनेशन का कार्य जिस तेजी से किया जा रहा है उस हिसाब से कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा हे. केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन के बावजूद भी वैक्सीन की कमी दिखाई दे रही है और कई लोगों को बिना वैक्सीनेशन के ही वापस आना पड़ रहा है. इसको लेकर कई केंद्रों पर पहले भी हंगामे कीसूचना मिल चुकी है. इसके अलावा जो लोग दूसरी डोज लगवाना चाहते हैं उन्हें स्लॉट नहीं मिल रहे हैं.