Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Muni shree will enter the city today#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Muni shree will enter the city today#agranews

184

आगरालीक्स। मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ शनिवार सुबह शहर में मंगल प्रवेश करेंगे। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

आगरालीक्स(23 July Agra News)। मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ शनिवार सुबह शहर में मंगल प्रवेश करेंगे। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

रुनकता में भक्तों ने की अगवानी
मुनिश्री का मंगल विहार शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे सूरज गोविंद स्कूल कीठम से रुनकता जैन मंदिर के लिए हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ भव्य मंगल प्रवेश रुनकता के श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर सुबह सात बजे हुआ। भक्तों ने पाद प्रक्षालन और मंगल आरती कर अगवानी की। मंदिर पहुंचने के बाद मुनि संघ की आहारचर्या रुनकता जैन मंदिर पर हुई|

आज सिकंदरा में भव्य मंगल प्रवेश
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 चन्द्रसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार रुनकता जैन मंदिर से शाम 5:30 बजे एचएल जैन बैनाडा की फैक्ट्री के लिए होगा। उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा। उसके बाद मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश शनिवार को दिगम्बर जैन मन्दिर सिकन्दरा में सुबह सात बजे होगा। यहां पर सुबह आठ बजे से गुरु पूर्णिमा और वीर शासन जयंती पर महाराज द्वारा रचित श्री वर्धमान विधान का आयोजन होगा। मुनि श्री ससंघ का मंगल विहार सायं पांच बजे देवनगर श्री दिगम्बर जैन मन्दिर के लिए होगा।

इन लोगों की रही उपस्थिति
गौरव जैन चौधरी, राहुल जैन, सिद्धार्थ जैन, शुभम जैन, अंकेश जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, आर्जव जैन, अंशुल जैन, समकित जैन, संदीप जैन, शानू जैन, अर्पित जैन मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!