Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Rekha’s Facebook ID was named Sana Khan
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Rekha’s Facebook ID was named Sana Khan

126

आगरालीक्स(24 July Agra News)। आगरा में तीन बच्चों समेत मां की निर्मम हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की तस्दीक में पता चला है कि रेखा की फेसबुक आईडी सना खान नाम से थी।

रामपुर के जैनुद से थी फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
आगरा के कूंचा साधुराम में रहने वाली रेखा राठौर (36) और उसके दो बेटे टुकटुक, पारस और आठ साल की बेटी माही का शव गुरुवार को मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस लगातार पड़ताल में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस जांच में पता चला है कि रेखा ने फेसबुक आईडी पर नाम बदल रखा था। उसने सना खान नाम से फेसबुक आईडी बना रखी थी। इसी आईडी से वह अपना फेसबुक एकाउंट चलाती थी। इतना ही नहीं उसके फेसबुक पर एक दोस्त था, जिसका नाम जैनुद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह रामपुर का है। अब पुलिस इस बिंदु से भी जांच कर रही है।

घरवालों के समझाने पर भी नहीं मानी
बताया जा रहा है कि जब यह बात उसके पति को पता चली कि तो घर में काफी विवाद हो गया। काफी झगड़ा हुआ। लेकिन रेखा पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इतना ही नहीं, मामले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन रेखा नहीं मानने को तैयार नहीं थी। इसके बाद बात तलाक तक पहुंच गई। उसने घरवालों को बताया। तब भी घरवालों ने समझाया। लेकिन रेखा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। करीब दो साल पहले उसका पति सुनील से तलाक हो गया।

व्यापारी है जैनुद
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रामपुर का रहने वाला जैनुद व्यापारी है और वाहनों की खरीद फरोख्त का काम करता है। अब पुलिस रेखा की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। इसकी शुरुआत जांच में पता चला है कि उसकी एक दोस्त दिल्ली में रहती है, जिसका नाम प्रीति है। उसी के कहने पर तीन साल पहले उसने फेसबुक आईडी सना खान के नाम से बनाई थी।

फेसबुक चैट से हुई थी दोस्ती
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके बाद उसकी फेसबुक चैट जैनुद से होने लगी। बात बढ़ी तो यह दोस्ती तक पहुंच गई। दोनों ने एक—दूसरे को मोबाइल नंबर दे दिए। इसके बाद बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ गया। दोनों में दिन—रात बात होने लगी। जब यह उसके पति को पता चला तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद घर में क्लेश और बढ़ गया था।

पुलिस ने जैनुद को पकड़ा
गुरुवार को शव मिलने पर पुलिस की जांच तेज गति से चल रही है। पुलिस ने इस मामले में सतेंद्र यादव और किट्टू को भी पकड़ा है। उन्हीं से पूछताछ में इसकी जानकारी मिली है। पुलिस पूछताछ में जैनुद ने बताया कि अंतिम बार उसकी रेखा से बात बुधवार दोपहर को हुई थी। तब उसने बताया था कि वह नहाने जा रही है। इसके बाद जब भी फोन मिलाया तो वह रिसीव नहीं हुआ।

पति से हो चुका है तलाक
बता दें कि गुरुवार को महिला और तीन बच्चों का शव घर में लहूलुहान मिला था। रेखा इस घर में आठ साल से रह रही थी। रेखा का पति सुनील से दो साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद सुनील ने दूसरी शादी कर ली थी। रेखा बच्चों के साथ अकेली रह रही थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!