आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत, कई घायल।
गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में माइल स्टोन 85 के पास
स्लीपर कोच बस का पंक्चर हो गया। बस को एक किनारे खड़ा कर उसे देखने लगे, साथ में सवारिया भी खडी हुई थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे कैंटर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नारायनपुर निवासी कमलेश पाठक की हादसे में मौत हो गई।
दो घायल
हादसे में बिहार के समस्तीपुर निवासी अंकित और किशन घायल हो गए। घटनास्थल पर कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया।